Breaking News

काशीपुर में कांग्रेस का चेहरा बने संदीप सहगल, बीस साल का कांग्रेस का सूखा दूर करने में हैं सक्षम

@शब्द दूत ब्यूरो (15 नवंबर 2021)

काशीपुर । प्रदेश में अगर हरीश रावत कांग्रेस का चेहरा बने हुए हैं हालांकि इस बात की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है इसके बावजूद उत्तराखंड में हरीश रावत के बिना कांग्रेस अधूरी है। इसी तरह काशीपुर में भी कांग्रेस का एक चेहरा नजर आता है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल स्थानीय स्तर कांग्रेस के एक मजबूत चेहरे के रूप में हैं।

पिछले लंबे समय से संदीप सहगल के इर्द-गिर्द यहाँ कांग्रेस की राजनीति चल रही है। यद्यपि यहाँ से अन्य कई कांग्रेस नेता भी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं लेकिन फिलहाल की परिस्थिति में एकमात्र मजबूत दावेदार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल को माना जा रहा है। कांग्रेस को भी समय रहते अपने दावेदार को घोषित करना जरूरी है यदि बीस वर्षों का विधायकी का सूखा समाप्त करना है।

संदीप सहगल काशीपुर में कांग्रेस की राजनीति के केंद्र बिंदु बने हुए हैं। पार्टी को जीत के अभी से जनता के बीच यह संदेश देना होगा। जैसा कि संदीप सहगल को काशीपुर विधानसभा की जनता कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मानकर अपना मन बना चुकी है ऐसे में अगर किसी अन्य को प्रत्याशी के रूप में जनता के सामने पेश किया गया तो कांग्रेस की एक बार फिर यहाँ से जीत की संभावनाओं पर प्रश्न चिन्ह लग सकता है।

संदीप सहगल जिस तरह से विभिन्न अवसरों पर और समय-समय पर जनता के बीच जा रहे हैं उससे उनका ग्राफ बढ़ा है। जीत या हार यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन यहाँ कांग्रेस का मतलब संदीप सहगल को माना जा रहा है। प्रदेश स्तर के नेताओं में भी संदीप सहगल की पैठ अच्छी मानी जाती है।

पार्टी का प्रत्याशी तय करना कांग्रेस की अपनी खुद की रणनीति पर निर्भर है। पर जनता के बीच जाकर उनके साथ संवाद स्थापित करने वाले नेता और अखबारी बयानबाजी करने वाले स्थानीय नेताओं में काफी फर्क होता है। पार्टी को देखना होगा कि कौन जनता से सीधा जुड़ा हुआ है। 

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-