Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने कहा-चुनाव में विधायकों का आना-जाना बड़ा मुद्दा नहीं

@शब्द दूत ब्यूरो (29 अक्टूबर, 2021)

उत्तराखंड की सियासी हवाओं में तैर रही दलबदल की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव में विधायकों का आना-जाना बड़ा मुद्दा नहीं है। हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा में राहत कार्यों को लेकर कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरीश रावत जी को तो प्रसन्न होना चाहिए। अब से पहले किसी भी सरकार ने आपदा में ऐसे तुरंत एक्शन नहीं लिया।

कुछ विधायकों की नाराजगी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से उनकी मुलाकात से जुड़े प्रश्न पर धामी ने इसे सामान्य शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि बहुगुणा वरिष्ठ नेता हैं, सरकार और मुझे उनके अनुभवों का लाभ मिलता रहता है। वह 10 दिन पहले भी आए थे। दो दिन बाद वह फिर आएंगे।

दलबदल की चर्चाओं और असंतुष्ट विधायकों से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा बड़ा परिवार है। चुनाव में ऐसा चलता रहता है। पिछले दिनों तीन विधायकों ने भाजपा ज्वाइन की। अगर कोई इधर या उधर जा रहे हैं, तो यह बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आपदा राहत को लेकर धरना दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आपदा में जितनी तेजी से काम किया, हरीश रावत जी को उस पर प्रसन्न होना चाहिए था। धामी ने कहा कि उन्होंने पहले भी आपदा देखी हैं। किसी भी आपदा में सरकार ने तुरंत एक्शन नहीं लिया। लेकिन हमने तुरंत एक्शन लिया और आपदा में स्वयं शासन-प्रशासन मौके पर गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में लोगों के बीच मैं स्वयं गया और मंत्री गए। हम लोगों ने स्वयं जाकर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। लोगों को राहत पहुंचाई। मुआवजा बांटा गया। बंद सड़कें खोली गईं। मुआवजा राशि बढ़ाई। राहत सामग्री बांटी गईं। अब यह उनका विषय है कि वह धरना क्यों दे रहे हैं।

Check Also

काशीपुर :पीएम मोदी के जन्मदिन पर बाजपुर धाम के महंत विकास नाथ ने मां बाल सुंदरी देवी मंदिर से निकाली शोभायात्रा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 सितंबर 2026) बाजपुर। 17 सितंबर 2026 को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-