Breaking News

बड़ी खबर :भालुओं का आतंक, वन विभाग की टीम ने किया एक भालू को ढेर, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (22 सितंबर, 2021)

कल रात डेढ़-दो बजे के बीच जोशीमठ के सिंहद्वार वार्ड में आतंक का पर्याय बने एक भालू को वन विभाग की टीम ने मार गिराया।

डीएफओ जोशीमठ एनबी शर्मा के अनुसार रात में वन विभाग की टीम एक स्थानीय महिला की सूचना पर भालू को ट्रेंक्यूलाइज़ करने उस इलाके में गयी थी। यह मादा भालू पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में सक्रिय थी। दो दिन पूर्व इसी इलाके में एक स्कूल में दिनदहाड़े इसे देख गया था।

डीएफओ के अनुसार रात्रि में जब ट्रेंक्यूलाइज़ करने के दौरान इंजेक्शन का असर नहीं हुआ और जाल में फांसने की कोशिश नाकाम रही, तभी भालू ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग भी थे। उन पर हमले की आशंका को देखते हुए और घायल भालू को मारना पड़ा।

बता दें कि जोशीमठ क्षेत्र में पिछले एक माह से भालू का आतंक व्याप्त है। भालू लगातार लोगों पर हमला कर रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो बार वन विभाग का घेराव कर भालू को मारने की मांग भी की थी। इस पर वन विभाग डीएफओ द्वारा जनप्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाई गई। जिसमें एक स्वर से भालुओं से निजात दिलाने की मांग की गई थी।

जोशीमठ क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक भालुओं ने पिछले एक माह से आतंक मचाया हुआ है।लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। भालू के मार गिराने की इस घटना के बाद जनता कुछ राहत महसूस कर रही है।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-