Breaking News

दुखद : नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत, मृतकों के घरों में पसरा मातम

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (29 अगस्त, 2021)

बारिश के मौसम में नदी-नालों में नहाना कई बार जानलेवा साबित होता है। कई बार लोगों की डूबने से मौत के मामले आते रहते हैं। राजधानी दिल्ली में भी एक ऐसा ही एक दर्दनाक मामला सामने आया है। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में यमुना में नहाने के लिए आए तीन बच्चों की डूबने के कारण मौत हो गई।

भजनपुरा से चार बच्चे यमुना में नहाने के लिए पहुंचे थे। अचानक ये बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हालांकि एक को तुरंत मौके पर ही बचा लिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और उसने तीनों के शवों को बाहर निकलवाया। इस घटना की सूचना मृतक बच्चों के परिजनों के घर पर पहुंची तो कोहराम मच गया।

मोटर बोट और गोताखोरों की मदद से शवों को निकाला गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से हादसे का कारण जानने का प्रयास कर रही है।

   

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-