Breaking News

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी का आदेश, 36 एफआईआर हुईं दर्ज

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (24 अगस्त, 2021)

महाराष्ट्र में बीजेपी नेता नारायण राणे पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। कोरोना काल में आदेशों का उल्लंघन कर तिरंगा यात्रा निकाल रहे नारायण राणे की गिरफ्तारी का आदेश नासिक सीपी ने निकाला है। इसके लिए डीसीपी स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश में यह भी लिखा है कि नारायण राणे केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद हैं, इसलिए उप राष्ट्रपति को सूचित कर पूरी प्रक्रिया का पालन करें। नासिक पुलिस, नासिक साइबर और पुणे पुलिस में नारायण राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इससे पहले मुम्बई में हुए दो दिन की तिरंगा यात्रा में उनके खिलाफ कुल 36 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहले दिन 19 एफआईआर और दूसरे दिन 17 एफआईआर दर्ज की गई थीं। नारायण राणे ने एक बयान में कहा था कि सभी व्यवसाय आज त्रस्त हैं। अगले 10 साल लोग अपना सिर दोबारा ऊपर नहीं कर सकते, यह केवल इस व्यक्ति (उद्धव ठाकरे) के वजह से हुआ है। उनकी वजह से महाराष्ट्र में एक लाख 57 हज़ार लोगों की मौत हुई है ना ही वैक्सीन है, ना स्टाफ, ना डॉक्टर, कुछ नहीं है।

   

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-