Breaking News

काशीपुर :तीलू रौतेली पुरस्कारों में चयनित नामों से वंदना कटारिया का अपमान किया सरकार ने, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य ने साधा निशाना

@शब्द दूत ब्यूरो (9 अगस्त 2021)

काशीपुर । महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य ने तीलू रौतेली पुरस्कार का भाजपाईकरण करने का आरोप राज्य सरकार पर लगाया है। यहाँ  एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार को वंदना कटारिया का अपमान तक कह दिया। 

बता दें कि पूरे प्रदेश में महिला कांग्रेस इन पुरस्कारों में चयनित किये गये नामों को लेकर विरोध कर रही है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सलय ने अपने आवास पर  कहा कि इस वर्ष तीलू रौतेली पुरुस्कार के लिए नामित दर्जन भर से ज्यादा युवतियां / महिलाएं भाजपा की कार्यकर्ता और पदाधिकारी ही हैं।  उन्होंने कहा कि प्रदेश की काफी महिलाएं ऐसी हैं जो कि सामाजिक कार्यों के साथ-साथ अन्य विशिष्ट कार्यों में हमेशा तत्पर रहीं। उन्हें नजरअंदाज कर भारतीय जनता पार्टी समर्थित महिलाओं और युवतियों को इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

उमा वात्सल्य ने इस तरह से हॉकी की प्रतिभावान खिलाड़ी वंदना कटारिया भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस ना करके अपमानित महसूस करेंगी क्योंकि उनकी तुलना ऐसी महिलाओं और युवतियों से की जा रही है जो कि इस पुरस्कार के लिए कहीं से कहीं तक भी योग्य नहीं है। इस दौरान पीसीसी सचिव अलका पाल, गीता चौहान, अजिता शर्मा, पूजा आदि महिला कांग्रेस नेत्री उपस्थित रहीं।

 

Check Also

काशीपुर के शिक्षाविद डॉ. आर.एस. तिवारी को डी.लिट की मानद उपाधि, ओरिसन स्कूल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-