Breaking News

पुरस्कार और राजनीति :पहले भी मिल चुका है राजनीति से जुड़ी महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार

@शब्द दूत ब्यूरो (7 अगस्त 2021)

तीलू रौतेली पुरस्कारों की सूची में राजनीति से जुड़ी महिलाओं का नाम पहले भी शामिल हुआ है। इस बार कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल की पुत्री समेत 22 महिलाओं को इस वर्ष तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है । वहीं 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार 8 अगस्त को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रदान किए जायेंगे। उधर इस बार तीलू रौतेली पुरस्कार को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

दरअसल कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल की पुत्री कु दीपिका चुफाल के अलावा भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया का नाम भी तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित होने वाली महिलाओं की सूची में शामिल है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के उपसचिव एस के सिंह ने कहा है कि सामाजिक क्षेत्र से ही लोग राजनीति में आते हैं। पुरस्कार सामाजिक सेवा के आधार पर दिये गये हैं न कि राजनीतिक। वैसे यहाँ यह ध्यान दिला दें इससे पूर्व भी कांग्रेस सरकार के दौरान राजनीति से जुड़ी महिलाओं को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता रहा है।

कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल की पुत्री जैविक मसालों का उत्पादन करने के साथ-साथ पलायन रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने पुरस्कार को लेकर यह बात कही है। अनुराधा वालिया कहती हैं कि उन्होंने कोविड काल में पार्टी के आदेश पर जनता की सेवा की और वह एक एन जी ओ से भी जुड़ी रहीं हैं। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-