अमित सैनी
बाजपुर नगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरजीत सिंह गित्ते को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जबकि भाजपा से नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये 11 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है। भाजपा से सत्यवान गर्ग, महिपाल सिंह यादव, केशव कुमार, रामकुमार शर्मा, विकास गुप्ता, मंजीत सिंह राजू, यशपाल राजहंस, विमल शर्मा, अहमदुल्ला, राजकुमार, तथा अमर पाण्डेय ने अध्यक्ष पद के लिये की दावेदारी पेश की है। गौरतलब है कि टिकट पाने वाले को बाकी अन्य को ठंडा करने के लिए उपाय सोचने होंगे। 18 व 19 जून को ही नामांकन होने हैं। मतदान 8 जुलाई को होगा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal