@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मेनका गांधी के नाम से भाजपा सरकार को कोसते हुये बताया जा रहा है।
वीडियो में एक महिला कोरोना महामारी में केन्द्र सरकार की असफलता को लेकर रोती हुई महिला आक्रामक अंदाज में कह रही हैं कि पैनडेमिक के दौरान मौजूदा सरकार की व्यवस्था पूरी तरह से फेल रही है। वीडियो पर लिखा हुआ है, ‘भाजपा सांसद श्रीमती मेनका गांधी जी की आंसू भरी हृदय द्रावक व्यथा सुनिये’।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रियता बटोर रहा है,
बहुत से लोग लिख रहे हैं कि ये भाजपा नेत्री मेनका गांधी की स्पीच है किन्तु
मैं आप सभी को बता देना चाहता हूँ कि मेरी बड़ी बहन कॉंग्रेस नेत्री #Ghaziabad से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी @dollysharmaINC जी है 🙏@ajitanjum @INCPunjab pic.twitter.com/PmHXAPI04B— Kuldeep Sharma 🇮🇳🙏 (@KuldipshrmaMP06) May 27, 2021
इस महिला को भाजपा सासंद मेनका गांधी बताया जा रहा है। इस वीडियो में महिला कह रही है, “इतना कुर्सी का लालच 36 साल की उम्र में मैंने नहीं देखा। इतना अंधा प्रधानमंत्री, इतना अंधा गृहमंत्री, इतना अंधा स्वास्थ्य मंत्री. आप ऊपर से नीचे तक फेल हो चुके हैं। आज बंगाल में दीदी को हराना जरूरी है, दीदी-ओ-दीदी करना जरूरी है, लेकिन देश की जनता मर रही है, उसको जिंदा रखना जरूरी नहीं है आपके लिए। जिनके मां-बाप मर गए, वो याद रखेगा इस कोरोना काल को। ”
दरअसल यह महिला मेनका गांधी नहीं डॉली शर्मा है। वह गाजियाबाद की कांग्रेस नेत्री है।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal