Breaking News

जसपुर में कांग्रेस की बैठक,विधानसभा प्रभारी दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कार्यकर्ताओं से दिल्ली रैली में पहुंचने का किया आह्वान

@शब्द दूत ब्यूरो (27 अक्टूबर 2026)

जसपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं जसपुर विधानसभा की नवनियुक्त प्रभारी डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। जसपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र गहलोत के आवास पर आयोजित बैठक में रैली की तैयारियों, संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय का स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके निर्वहन के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से संगठन को मजबूत करने और पूरी सक्रियता के साथ पार्टी के लिए जुटने का आह्वान किया। साथ ही कांग्रेस के सभी आनुषंगिक संगठनों को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।

डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि जसपुर विधानसभा कांग्रेस की मजबूत सीटों में से एक है, जहां पार्टी लगातार बेहतर प्रदर्शन करती रही है। उन्होंने जसपुर विधायक आदेश चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह पार्टी संगठन और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

दिल्ली में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में देश में भय का माहौल बना हुआ है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस संघर्ष में साथ देने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी डॉ. दीपिका ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जसपुर में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के साथ ही प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ काम करना होगा। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तन, मन और धन से पार्टी के लिए काम करने का संकल्प लिया। विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में जसपुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में बसों और निजी वाहनों के माध्यम से दिल्ली पहुंचकर महारैली में भाग लेने का निर्णय भी लिया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं विधायक प्रतिनिधि सुभाष शर्मा, प्रदेश सचिव वरुण चौधरी, जसपुर नगर अध्यक्ष मोहम्मद नाजिम, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र गहलोत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र चौहान, रविंद्र शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, सर्वेश चौहान, मुजाहिद प्रधान, योगेंद्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष इख्तियार, शेर अली प्रधान, मतलब हुसैन, हिमांशु नंबरदार, राजीव चौहान, क्रय-विक्रय समिति के चेयरमैन अमरजीत सिंह, पवनदीप भुल्लर, अभिषेक चौहान, राहुल चौहान, विकल्प गुड़िया, यथार्थ आत्रेय सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

श्रीराम संस्थान, काशीपुर में ग्राहक संतुष्टि पर प्रबंधन विकास कार्यक्रम आयोजित, 40 बैंककर्मियों ने लिया हिस्सा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 अक्टूबर 2026) काशीपुर। श्रीराम संस्थान, काशीपुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-