Breaking News

फैक्ट चैक :मेनका गांधी के नाम से झूठा वीडियो वायरल

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मेनका गांधी के नाम से भाजपा सरकार को कोसते हुये बताया जा रहा है।

वीडियो में एक महिला कोरोना महामारी में केन्द्र सरकार की असफलता को लेकर रोती हुई महिला आक्रामक अंदाज में कह रही हैं कि पैनडेमिक के दौरान मौजूदा सरकार की व्यवस्था पूरी तरह से फेल रही है। वीडियो पर लिखा हुआ है, ‘भाजपा सांसद श्रीमती मेनका गांधी जी की आंसू भरी हृदय द्रावक व्यथा सुनिये’।

इस महिला को भाजपा सासंद मेनका गांधी बताया जा रहा है।  इस वीडियो में महिला कह रही है, “इतना कुर्सी का लालच 36 साल की उम्र में मैंने नहीं देखा। इतना अंधा प्रधानमंत्री, इतना अंधा गृहमंत्री, इतना अंधा स्वास्थ्य मंत्री. आप ऊपर से नीचे तक फेल हो चुके हैं। आज बंगाल में दीदी को हराना जरूरी है, दीदी-ओ-दीदी करना जरूरी है, लेकिन देश की जनता मर रही है, उसको जिंदा रखना जरूरी नहीं है आपके लिए। जिनके मां-बाप मर गए, वो याद रखेगा इस कोरोना काल को। ”

दरअसल यह महिला मेनका गांधी नहीं डॉली शर्मा है। वह गाजियाबाद की कांग्रेस नेत्री है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-