Breaking News

कही-अनकही: हीरो का रोल मांगने गए थे अनिल कपूर, पिता ने बना दिया था मिथुन चक्रवर्ती का स्पॉटबॉय

@शब्द दूत ब्यूरो

बोनी कपूर के भाई और एक्ट्रेस सोनम कपूर के पिता एक्टर अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर भी प्रोड्यूसर थे, लेकिन बावजूद इसके अनिल को फिल्मों में आने से पहले बहुत संघर्ष कराना पड़ा था। अनिल कपूर हीरो बनना चाहते थे और जब पता चला कि उनके पिता ‘हम पांच’ फिल्म बना रहे हैं तो अनिल ने उस फिल्म में हीरो की भूमिका निभाने की इच्छा जाहिर कर दी। लेकिन सुरिंदर कपूर ने अनिल की जगह उस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती को ले लिया। इस फिल्म में अनिल को काम तो नहीं मिला लेकिन उन्हें मिथुन का स्पॉटबॉय जरूर बनने का मौका मिला था।

अनिल कपूर फिल्मों में काम तो करना चाहते थे, लेकिन कोई भी डायरेक्टर उन्हें ब्रेक नहीं दे रहा था। उस वक्त के हिसाब से अनिल हीरो जैसे नजर नहीं आते थे। ऐसे में उन्हें यकीन था कि कोई भले ही हीरो न बनाए उनके पिता उन्हें हीरो जरूर बनाएंगे। यही सोच कर वह अपने पिता के पास काम मांगने पहुंच गए।

उनके पिता ने हम पांच में उन्हें लेने से मना कर दिया तो अनिल गुस्सा हो गए। सुरिंदर कपूर ने अनिल से साफ कह दिया कि यदि फिल्म के निर्देशक राजी होंगे तो वह फिल्म में उन्हें सपोर्टिंग रोल दिला सकते हैं वह भी मिथुन के स्पॉटबॉय के रूप में। काफी कोशिश के बाद भी जब अनिल की बात नहीं बनी तो वह मिथुन के स्पॉटबॉय बनने को तैयार हो गए और इसका फायदा उन्हें हुआ। मिथुन के साथ उनकी अच्छी दोस्ती हो गई और बाद में मिथुन ने अपनी कई फिल्मों में उन्हें काम का मौका दिलाया था।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-