महाराणा प्रताप चौक पर एक बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुयी है . राजकीय कन्या इंटर कालेज की हद में खड़ा एक पेड़ कालेज की दीवार को तोड़ कर रामनगर रोड की तरफ झुका हुआ है . नगर के मुख्य मार्ग पर यह ऐसा स्थान है जिसके पास ही बस स्टॉप का शेड बना हुआ है जहाँ यात्री बसों की प्रतीक्षा में बैठे रहते हैं . यही नहीं इस स्थान पर तमाम रेहड़ी वाले भी दिन रात रहते हैं ऐसी स्थिति में इस पेड़ के अचानक गिरने पर कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है .उधर राजकीय कन्या इंटर कालेज की दीवार भी इस पेड़ की वजह से ढहने के कगार पर है . इससे कालेज को भी नुक्सान की संभावना है .
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
