Breaking News

ब्रेकिंग :मुकेश अंबानी के घर के बाहर खड़ी संदिग्ध कार में मिली जिलेटिन की छड़ें, हड़कंप मचा

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अम्बानी के घर एंटीलिया के बाहर खड़ी एक स्कार्पियो कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिलने से हड़कंप मच गया है । खतरे की बात यह है कि कार में जिलेटिन की छड़ें बरामद हुई है।

यह सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और एटीएस की टीम तुरंत वहाँ पहुँच गई है। बम निरोधक दस्ते को भी भेजा गया है। महाराष्ट्र की सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए एहतियातन मुकेश अंबानी के घर के बाहर कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। मामलें की जांच की जा रही है। 

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया है कि कहा कि मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के कुछ दूरी पर स्कॉर्पियो गाड़ी मिली है। उसमें जिलेटिन की छड़ी पाई गई है। इसकी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :जन्माष्टमी की रात काजीबाग स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में चोरी, पुजारी के कमरे से जेवर व नकदी पार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 सितंबर 2026) काशीपुर। जन्माष्टमी की रात काजीबाग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-