Breaking News

ब्रेकिंग :मुकेश अंबानी के घर के बाहर खड़ी संदिग्ध कार में मिली जिलेटिन की छड़ें, हड़कंप मचा

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अम्बानी के घर एंटीलिया के बाहर खड़ी एक स्कार्पियो कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिलने से हड़कंप मच गया है । खतरे की बात यह है कि कार में जिलेटिन की छड़ें बरामद हुई है।

यह सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और एटीएस की टीम तुरंत वहाँ पहुँच गई है। बम निरोधक दस्ते को भी भेजा गया है। महाराष्ट्र की सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए एहतियातन मुकेश अंबानी के घर के बाहर कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। मामलें की जांच की जा रही है। 

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया है कि कहा कि मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के कुछ दूरी पर स्कॉर्पियो गाड़ी मिली है। उसमें जिलेटिन की छड़ी पाई गई है। इसकी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

₹416 करोड़ का हिसाब न दे पाने पर ED ने कब्जे में लिया आजम खान का जौहर विश्वविद्यालय

🔊 Listen to this रामपुर। जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग करने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-