Breaking News

ब्रेकिंग काशीपुर :द्रोणासागर में तेंदुए को देख सहमे लोग, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की आंखों देखी

काशीपुर । मार्निग वाक पर निकले लोगों में तेंदुए को देखकर दहशत फैल गई। एकाएक तेंदुआ जैसे ही झाड़ियों से निकल आया हर कोई सहम गया। 

काशीपुर के द्रोणासागर में काफी लोग सुबह के समय मार्निग वाक के लिए आते हैं। द्रोणासागर के टीले की तरफ बनी सड़क पर बीती सुबह साढ़े छह बजे के आसपास तेंदुआ देखा गया। गुरु नानक स्कूल के सेवानिवृत्त प्रिसिंपल गुरनाम सिंह ने बताया कि वह शनिवार की सुबह प्रतिदिन की भांति मार्निंग वाक पर गये थे कि द्रोणासागर किले की तरफ वह टहल रहै थे कि बांयी तरफ की झाड़ियों से एकाएक तेजी से एक तेंदुआ निकला। तेंदुआ को देखते ही उन्होंने शोर मचाकर वहाँ घूम रहे अन्य लोगों को सावधान किया लेकिन तब तक तेंदुआ सड़क के दूसरी ओर की झाड़ियों में छिप गया।

उन्होंने बाद में गेट पर पहुंच कर चौकीदार को बताया। साथ ही द्रोणासागर में आने वाले नागरिकों को भी सावधान किया। बहरहाल तेंदुये के इस जगह बार बार दिखाई देने से जाहिर हो रहा है कि उसने यहाँ अपना स्थायी निवास  बना लिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-