काशीपुर । वैशाली कालोनी के निवासी कंटेनमेंट जोन बनाये जाने को लेकर भड़क गये हैं। कालोनी के लोगों का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व एक मरीज कोरोना पॉजिटिव आया था । उसके बाद मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव भी आ गई है। कालोनी वासियों का आरोप है कि जब कोरोना पॉजिटिव मरीज था तब गली कंटेनमेंट जोन घोषित नहीं की गई और अब रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद गली सील कर दी गई है। जिससे कालोनी के लोग परेशान हैं। कालोनी वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि गली को कंटेनमेंट जोन से हटाया जाये।वार्ड 10 की पार्षद श्रीमती सूमो देवी ने इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी को भी भेजा है। 

Check Also
उत्तराखंड : प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) मध्यपूर्व की परिस्थितियों के बीच …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal