@राहुुल सक्सैना /शब्द दूत ब्यूरो
केलाखेड़ा /बाजपुर। सीबीआई जांच टीम ने केलाखेडा में अपना डेरा डाल दिया है। जहां पिछली रात पंडित ढाबे पर पहुंच कर जांच हेतु साक्ष्य् इकट्ठा किये और पीड़ित के साथ याचिकाकर्ता के भी बयान लिये। बता देंं कि बीते रोज चार घण्टे की जांच के बाद आज फिर से सी बी आई ने बाजपुर सर्किट हाउस में चार पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए गए। आज देर रात तक सीबीआई जांच का हिस्सा पूरा करके टीम देहरादून रवाना हो सकती है।
इस मामले में एएसपी राजेश भट्ट ने कहा कि स्थानीय स्तर पर जो भी जांच रिपोर्ट है वह सीबीआइ को सौंप दिया गया है सीबीआइ की जांच में स्थानीय स्तर पर पुलिस से जो सहयोग की जरूरत होगी उसे उपलब्ध कराया जाएगा।
बता दें कि केलाखेडा नगर से एक किलोमीटर दूर पडिंत ढाबे पर बीती 28 जूलाई के घटना क्रम के तथ्यों की जाॅच को उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशानुसार सीबीआई की पांच सदस्य टीम ने ढाबे पर करीब चार घंटे तक घटना से जुडे सीसीटीबी फुटेज की जाॅच हेतु इलेक्ट्रानिक उपकरण कब्जे में ले लिये तथा ढाबा मालिक अनिल शर्मा व घटना के रात्रि घटना से संबंधित गवाहो से बारीकी से पूछताछ कर साक्ष्यो को एकत्र किया। 28 जूलाई की रात्रि को पूर्व बेरिया दौलत चौकी प्रभारी प्रकाश चंद ने ढाबा मालिक अनिल शर्मा के विरूद्व थाना केलाखेडा में अवैध चरस रखने के सम्बंध मे मुकदमा दर्ज कराया था। जबकि इसके विपरीत ढाबा मालिक के भाई अजय शर्मा आदि ने सारी घटना को फर्जी बता कर ढाबे पर लगे सीसीटीबी कैमरो मे सारी घटना को कैद होना बताया।
जिसके विरूद्व दिनाॅक 31 जूलाई को जमानत पर रिहा होने के बाद अनिल शर्मा व अजय शर्मा ने माननीय उच्च न्यायालय मे उक्त घटना से जूडे सारे सीसीटीवी फुटेज व एक रिट अपने वकील के माध्यम से दायर की जिसको लेेकर न्यायधीश रविन्द्र मैठानी की एकल पीठ ने उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को रिट के सन्दर्भ मे वीसी के माध्यम से सुनवाई के दौरान पेश होने के पश्चात फटकार लगाई तथा समस्त प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंप दी तथा सीबीआई को एक सप्ताह मे जाॅच कर न्यायालय को सौपने के आदेश दिये। वही दूसरी ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर ने अनुशासनहीनता के चलते बैरिया चैकी इन्चार्ज प्रकाश चंद व दो सिपाहियो को निलंबित कर थानाध्यक्ष को लाईन हाजिर कर दिया।
घटना क्रम की जाॅच एएसपी राजेश भट्ट को सौप दी। वही दूसरी ओर सांय सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ढाबे पर पहुच कर ढाबा मालिक व घटना से जुडे अन्य गवाहो से पूछताछ की तथा घटना से जुडे साक्ष्य कब्जे मे ले लिया। मंगलवार को बाजपुर सर्किट हाउस में आरोपित पुलिसकर्मियों के मामले में बयान दर्ज किए गए। इस दौरान चार घंटे तक पूछताछ चलती रही।
सीबीआई इस मामले के अहम सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज का भी वैज्ञानिक परीक्षण कराएगी। स्थानीय पुलिस टीम ने मामले में सीसीटीवी फुटेज सीबीआइ को उपलब्ध करा दी गई है। मामले एएसपी स्तर से मामले की जांच रिपोर्ट और पुलिस कर्मियों के बयान भी सीबीआइ को सौंप दिए गए है मामले में एएसपी राजेश भट्ट ने दो दिन पूर्व पुलिस कर्मियों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए थे।









Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal