काशीपुर ब्रेकिंग :प्रकाश चंद्र आर्य की जगह संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल नगर निगम आयुक्त बने
July 14, 20201,135 Views
तबादलों की सूची
काशीपुर । शासन ने काशीपुर नगर निगम आयुक्त प्रकाश चंद्र आर्य को पदमुक्त कर दिया है। अब श्री आर्य बाजपुर सहकारी चीनी मिल के महाप्रबंधक पद पर ही रहेंग। उउनके स्थान पर काशीपुर के संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल को नगर आयुक्त का अतिरिक्त पद भार दिया गया है।
बता दें कि कि पिछले दिनों नगर निगम के पार्षदों ने मुख्य नगर आयुक्त प्रकाश चंद्र आर्य के तबादले की मांग करते हुए जिलाधिकारी को एक मांग पत्र भेजा था। इसके अलावा कुछ अन्य अधिकारियों के भी शासन ने तबादले किये हैं।