Breaking News

काशीपुर कोरोना अपडेट :देर रात 10 और कोरोना पॉजिटिव मिले, एक दिन में 34 हुई संख्या

काशीपुर । देर रात काशीपुर में दस और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। 

इन पॉजिटिव मरीजों में राम श्याम कालोनी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति जिसका सैंपल 7 जुलाई को लिया गया था। थाना साबिक निवासी 25 वर्षीय युवक, काली बस्ती में 19 व 45 वर्षीय, रामनगर रोड निवासी 46 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय युवक , रहमखानी निवासी 74 वर्षीय महिला, मौ खालसा का 34 वर्षीय व्यक्ति, तथा टांडा उज्जैन निवासी 20 वर्षीय युवक तथा कटोराताल निवासी 25 वर्षीय युवक की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है ।

थाना साबिक निवासी तथा कटोराताल निवासी व्यक्तियों के सैंपल 9 जुलाई को लिये गये थे। इनमें थाना साबिक निवासी युवक पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क में जबकि कटोराताल निवासी व्यक्ति बीमार होने की वजह से उसका सैंपल लिया गया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-