Breaking News

काशीपुर :कोरोना महामारी में केन्द्र व राज्य सरकार बुरी तरह फेल, देखिए वीडियो प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या की “शब्द दूत” से विशेष वार्ता

काशीपुर (विनोद भगत) । महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या ने केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भाजपा पूरी तरह असफल और फेल साबित हुई है। 

श्रीमती आर्या आज यहाँ पूर्व पालिकाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व मुकेश मेहरोत्रा के निवास पर शोक संवेदना प्रकट करने आयी थी। उसके बाद महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या काशीपुर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती उमा वात्सल्य के निवास पर पहुंची। जहाँ शब्द दूत से एक विशेष वार्ता में उन्होंने भाजपा पर कड़े प्रहार किये।कोरोना महामारी को लेकर श्रीमती सरिता आर्या ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर तंज कसे। यही नहीं उत्तराखंड राज्य सरकार पर भी उन्होंने इस दौरान प्रवासियों को रोजगार देने में बुरी तरह असफल रहने का आरोप लगाया। वार्ता के दौरान उनके साथ श्रीमती आशा बिष्ट जिलाध्यक्ष रामनगर कांग्रेस तथा संयोजक बबीता उप्रेती भी शामिल थीं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-