Breaking News

काशीपुर :पवन उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

काशीपुर। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने नैनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक पवन अग्रवाल को दो वर्ष के लिए उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी की कार्य परिषद का नामित सदस्य मनोनीत किया है।

इस बाबत उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओमप्रकाश सिंह नेगी ने बताया कि माननीय राज्यपाल बेबी रानी मौर्य द्वारा पवन अग्रवाल को दो वर्ष के लिए विश्वविद्यालय की कार्य परिषद का नामित सदस्य मनोनीत किए जाने से विश्वविद्यालय उनके विचारों एवं मार्गदर्शन से समय समय पर लाभान्वित होकर ऊंचाइयों के नवीन आयामों को प्राप्त करेगा।

यहां बता दें कि माननीय राज्यपाल ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की कार्य परिषद में उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश से मात्र चार लोगों को नामित सदस्य मनोनीत किया है। पवन के सदस्य बनने पर प्रमोद अग्रवाल, राजीव घई, देवेंद्र अग्रवाल, सुशील बंसल, अनुज सेठ, राज मेहरोत्रा,अमोद अग्रवाल, मयंक अग्रवाल , एसपी गुप्ता प्राची अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, मुक्ता सिंह समेत कई लोगों ने बधाई दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :रॉयल पंजाबी लेडीज ग्रुप का होली उत्सव:ग्लैमरस गुलाल क्वीन मन्नू ढिल्लो, मोस्ट कलरफुल पर्सनालिटी नीलम छाबड़ा, मिस फेस्टिव वाइब किरणलीन सेठी बनीं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (02 मार्च 2026) काशीपुर। रामनगर रोड स्थित ऑर्कफ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-