Breaking News

यू टर्न :हमने कोरोना की दवा के लिए लाइसेंस नहीं लिया, हमारे खिलाफ षडयंत्र किया गया :आचार्य बालकृष्ण

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हमारे खिलाफ षडयंत्र किया जा रहा है। हमने कभी नहीं कहा कि हमने कोरोना की दवा बनाई है। 

आज आचार्य बालकृष्ण ने कहा हमने केवल इम्यूनिटी बूस्टर की दवा बनाने का लाइसेंस लिया था। उन्होंने साफ किया कि तुलसी गिलोय और अश्वगंधा का एक कांबीनेशन बनाया। इसका क्लीनिकल ट्रायल कोरोना के मरीज़ों पर किया गया और जिसके परिणाम अच्छे निकले। कोरोना के मरीज इससे स्वस्थ हो गये। 

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आयुष मंत्रालय अगर दोबारा क्लीनिकल ट्रायल करने के लिए कहेगा तो हम तैयार है।

बता दें कि इस मामले में आयुष मंत्रालय के नोटिस के जबाव में पतंजलि ने कहा है कि पतंजलि की ओर से न तो कोरोना की कोई दवा बनाई गई और न ही कोरोना किट का प्रचार प्रसार किया गया है। आयुष मंत्री ने इस मामले में केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सचिव से भी बात कर पतंजलि की ओर से दिए गए जवाब से अवगत कराया। मंत्रालय ने इस संबंध में प्रदेश सरकार को पत्र जारी करने की बात कही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-