Breaking News

सतर्कता :भारत चीन सीमा तनाव के मद्देनजर भारतीय सैन्य विमान पहुंचा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर

@शशांक राणा

देहरादून । भारतीय सेना का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर ने शुक्रवार रात 10:25 पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। विमान से सैन्य सामग्री अनलोड की गई। चीन के साथ उत्तराखंड की सीमा सटे होने के कारण दून एयरपोर्ट का सामरिक महत्व है। वर्तमान में जिस तरह भारत ने चीन को हर मोर्चे पर विफल कर दिया है। उससे चीन बौखलाया हुआ है। यही कारण है कि भारत अपनी सीमाओं पर पूरी तैयारियों में जुटा हुवा है।

यह पहली बार नहीं है जब सी-17 ग्लोबमास्टर जौलीग्रांट में लैंड हुआ है। इससे पहले दो साल पहले ग्लोबमास्टर और सुखोई एमआई 30 विमान जौलीग्रांट के एयरपोर्ट पर लैंड होकर सीमाओं पर उड़ान भर चुके हैं। रात 11:20 पर जॉलीग्रांट से विमान वापस रवाना हुआ। संभावनाएं हैं कि बहुत जल्द भारतीय सेना के फाइटर जेट दून के आसमान में उड़ान भरते देखे जा सकते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-