Breaking News

ब्रेकिंग काशीपुर :गढ़वाल सभा निवासी बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार कोरोना पॉजिटिव मानते हुए एहतियात के साथ होगा, रिपोर्ट देरी से आने की वजह से लिया फैसला

काशीपुर । गढ़वाल सभा कालोनी निवासी बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार की इजाजत जिलाधिकारी ने दे दी है। हालांकि अभी मृतका की रिपोर्ट नहीं आ पाई है। 

नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी ने बताया कि मृतका के शव को दो दिन हो गए हैं। भीषण गर्मी के चलते शव की स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में बुजुर्ग महिला के शव का अंतिम संस्कार कोरोना पॉजिटिव की तरह एहतियात के साथ किया जायेगा। डॉ साहनी ने बताया कि रिपोर्ट दिल्ली से आनी है। इसमें समय लग सकता है। इसलिए जिलाधिकारी ने शव का अंतिम संस्कार करने की इजाजत दे दी है। 

बता दें कि दो दिन पूर्व गढ़वाल सभा निवासी 76 वर्षीय महिला की बुखार के चलते मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ दिल्ली से आई थी और होम क्वारंटाइन में थी। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-