Breaking News

उत्तराखंड : तो राज्य में 25000 कोरोना संक्रमित हो सकते हैं : त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून । उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 25000 तक पहुंचने की आशंका है। यह आशंका प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जताई है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक राज्य में दो लाख से अधिक प्रवासियों के आने से यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने कहा कि 5000 लोगों को अस्पताल में भर्ती करना होगा और 500 लोगों को वेन्टीलेटर्स की जरूरत भी पड़ सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक उत्तराखंड में वेंटिलेटर की जरूरत कोरोना पॉजिटिव के लिए नहीं पड़ी है लेकिन राज्य सरकार के पास पूरे इंतजाम हैं।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद पूरे राज्य में हड़कंप की स्थिति है। ऐसे में प्रवासी लोगों के राज्य में प्रवेश करने से क्या उत्तराखंड भयावह स्थिति की ओर जा रहा है? खुद सूबे के मुखिया की इस आशंका से राज्य के लोगों में दहशत है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-