Breaking News

बड़ी खबर :ऊधमसिंहनगर में चार कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, दो दिनों में पांच मामले आने से हड़कंप

देहरादून। राज्य में ग्रीन जोन में शामिल ऊधमसिंहनगर जिले में आज कोरोना बम का विस्फोट हुआ है। यहाँ आज कोरोना के चार नए मरीजों के सैंपल पाजिटिव पाए गए हैं। पाजिटिव पाए गए चारों केस उधमसिंह नगर जिले के हैं। 

आज कोरोना पॉजिटिव के  मामलों में तीन लोग जिला अस्पताल में आइसोलेट किये गये थे जो गुजरात और दिल्ली से आये थे। जिनकी  जांच रिपोर्ट आज पॉजिटिव निकली। जबकि एक अन्य मरीज खटीमा में मिला है। बताया जाता है कि यह भी बाहर से आया था। जिले में अब कोरोना संक्रमितोंं के एक साथ चार नये मामले सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। बताया जाता है कि दो दिन में पांच मामले मिलने के बाद अब जिला प्रशासन लॉकडाउन में और सख्ती कर सकता है। दो दिनों में उधमसिंह नगर में कोरोना के पांच पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-