Breaking News

ब्रेकिंग :मध्य प्रदेश के सियासी दंगल के बीच बेंगलुरु में हाई प्रोफाइल ड्रामा, देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो 

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौजूदा हालात भाजपा के पक्ष में हैं। लेकिन कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के घटनाक्रम के मद्देनजर अब जीवन मरण का प्रश्न बना लिया है। आज दोपहर बेंगलुरु में कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने पहुंचे मध्य प्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी और पुलिस के बीच हुई हाथापाई के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लेने का कांग्रेस ने दावा किया है।

घटनाक्रम के अनुसार आज मध्य प्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस नेता जीतू पटवारी बेंगलुरू के एक होटल में ठहरे बागी विधायकों से मिलने पहुंचे थे। उनके साथ कांग्रेस नेता लाखन सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान वहां सुरक्षा में लगे बेंगलुरू पुलिस के जवान ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसके चलते दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जीतू पटवारी पुलिसकर्मी से उलझते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि दोनों नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-