Breaking News

काशीपुर में रोडवेज से कुचले कांवरिये की शिनाख्त, परिजन पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस

मृतक कांवरिये के भाई से जानकारी लेते पुलिस

काशीपुर । मिस्सरवाला के समीप रोडवेज बस से कुचले कांवरिये की शिनाख्त हो गई। उसके परिजन आज देर सांय काशीपुर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की है। 

मृतक कांवरियां रामपुर जनपद के देवरनिया सुमाली का पप्पू सैनी पुत्र रामकुंवर था। मृतक के छोटे भाई प्रेम सैनी और साढू भाई हरिओम ने बताया कि जब मृतक के साथ के सभी कांवरिये गांव में पहुंच गए तो पप्पू को न पाकर उन्होंने पूछताछ की। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि काशीपुर में एक कांवरिये की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई थी। तब वह लोग काशीपुर पहुंचे जहाँ से मंडी चौकी इंचार्ज विजेन्द्र सिंह के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव को देखकर उसकी शिनाख्त की। 

बता दें कि पहले मृतक के रूद्रपुर खेड़ा के होने की संभावना जताई जा रही थी। मृतक पप्पू सैनी के चार लड़के और दो लड़किया हैं। मृतक पेशे से मजदूर था। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-