Breaking News

काशीपुर :पानी में डूबने से हुई बच्चे की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक

काशीपुर । ढकिया गुलाबो में मृत पाये गये बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई थी । पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई है। 

आज सुबह ढकिया गुलाबो में डेढ़ साल के बच्चे अंशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। बालक कल दोपहर से लापता था। परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया था। पुलिस बच्चे की मौत डूबने से हुई मान रही थी। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि बच्चे के शव पर चोट आदि का कोई निशान नहीं है। पानी में डूबने की वजह से बच्चे के शरीर में काफी मात्रा में पानी भर जाने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का अनुमान सही साबित हुआ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-