
देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में में बंशीधर भगत ने बाजी मार ली। केन्द्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मेघवाल ने प्रांतीय मुख्यालय में यह घोषणा करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत को भाजपा की कमान सौंपी गई है। भाजपा राज्य मुख्यालय में हुई बैठक में बंशीधर भगत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पर चुना गया।
बता दें कि शब्द दूत ने तीन सप्ताह पूर्व ही बंशीधर भगत के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावना जता दी थी।
उत्तराखंड मुखिया पद की दौड़ में बंशीधर विधायक पहले से ही अकेले दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए थे। इसके बाद आज को भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुई बैठक में उनके नाम पर मुहर भी लग गई है। बंशीधर भगत भाजपा के आठवें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले अजय भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।




Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal