Breaking News

काशीपुर : मेरे जैसा सासंद न कोई हुआ और न होगा, सीएए के समर्थन में सभा में बोले सासंद अजय भट्ट

काशीपुर । “मेरे जैसा सासंद उत्तराखंड को न कभी मिला है और न कभी आगे मिलेगा।” ये बात नैनीताल ऊधमसिंहनगर के भाजपा सांसद अजय भट्ट ने आज काशीपुर में सीएए के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

सासंद अजय भट्ट ने कहा कि मैं ऐसा अनोखा सासंद हूँ जिसने अपने क्षेत्र की जनता की ओर से धारा 370,अनुच्छेद 35 ए के बाद अब सीएए के लिए लोकसभा में बटन दबाया। सासंद ने कहा कि सीएए को लेकर विपक्षी दल खास तौर पर कांग्रेस गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि हिन्दू महिलाओं के साथ रेप और हत्या से पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे थे। इसी वजह से सीएए लाया गया जबकि विपक्षी दल इस कानून के नाम पर मुस्लिम भाइयों को डरा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में मुस्लिमों की संख्या में वृद्धि और पाकिस्तान में हिन्दुओं की संख्या लगातार कम होती जा रही है। यही चिंता का विषय है। हम पाकिस्तान बंग्लादेश में रह रहे अपने हिन्दुओं को तो भारत में नागरिकता दे सकते हैं लेकिन रोहिंग्या मुस्लिम को कभी भी इस देश में नहीं बसने देंगे। अजय भट्ट ने सीएए के समर्थन में कहा कि यह कानून तो कांग्रेस सरकार ने बनाया था हमारी सरकार ने उसी कानून में संशोधन करके लागू किया है। 

सासंद ने कहा कि यहां के सभी मुस्लिम भाई हमारे हैं। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूँ उनके साथ अन्याय नहीं होगा। हिन्दू मुसलमान सिक्ख ईसाई सब आपस में मिलकर रहेंगे। 

सभा को संबोधित करने वालों में विधायक हरभजन सिंह चीमा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष खिलेंन्द्र चौधरी, नरेंद्र सिंह मानस, राम मेहरोत्रा, डा गिरीश चन्द्र तिवारी, मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी आदि प्रमुख थे। सभा का संचालन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मोहन बिष्ट ने किया।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एस आई आर नोटिस से घबराने की जरूरत नहीं, पात्र मतदाता का नाम हर हाल में रहेगा: एडीएम नैनीताल विवेक राय से संपादक विनोद भगत ने की खास बातचीत देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @विनोद भगत नैनीताल। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाताओं को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-