Breaking News

ब्रेकिंग : सीएम त्रिवेन्द्र रावत का सितारगंज दौरा रद्द, लोग हुये मायूस

सितारगंज। आसमान साफ न होने के कारण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आज का सितारगंज दौरा रद्द हो गया। रामलीला मैदान में जमा लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। अलबत्ता मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे कांग्रेसजनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ दिया। पूर्व विधायक नारायण पाल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस जन मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे लगाते हुए सभा स्थल की ओर जा रहे थे कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया और हिरासत में ले लिया।

उधर कांग्रेस नेताओं के विरोध को देखते हुए प्रशासन काफी चौकन्ना नजर आया लेकिन मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-