Breaking News

काशीपुर : फास्टफूड रेस्तरां में लगी आग, हजारों का नुकसान

काशीपुर । एक रेस्टोरेंट में अज्ञात कारणों से लगी आग में हजारों का सामान जलकर राख हो गया।माता मंदिर रोड स्थित एक फास्टफूड के रेस्तरां में आज सुबह आग लगी पायी गयी। रेस्तरां मालिक अरूण मेहरोत्रा का माता मंदिर रोड पर फास्टफूड का रेस्तरां है। बीती रात ग्यारह बजे रेस्तरां स्वामी ने रोज की तरह रेस्तरां बंद किया था। आज सुबह जब रेस्तरां खोलते ही वहाँ धुंआ ही धुआँ फैला हुआ था। काफी सामान जला हुआ था।

आग रात में कैसे लगी यह पता नहीं लेकिन शार्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। रेस्तरां स्वामी ने लोगों की मदद से सामान बाहर निकाला। हालांकि सुबह तक आग बुझ चुकी थी। रेस्तरां स्वामी ने बताया कि इस आग में उसे भारी नुकसान हुआ है।उधर आग लगने से एक बड़ा हादसा टल गया। बतादें कि रेस्तरां के आसपास पंजाब नेशनल बैंक और कूर्माचल नगर सहकारी बैंक के अलावा तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान भी स्थित है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-