Breaking News

काशीपुर : डॉक्टर लेन में खुला दवाइंडिया जेनेरिक फार्मेसी स्टोर, किफायती दवाएं उपलब्ध कराने की पहल

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अक्टूबर 2026)

काशीपुर। शहर के डॉक्टर लेन में दवाइंडिया जेनेरिक फार्मेसी के नए स्टोर का सोमवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। मुल्तनी मोड़ के निकट स्थित इस स्टोर का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती दवाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन की पहुंच तक लाना है।

स्टोर का शुभारंभ  मनवर सिंह  रावत और स्वर्गीय बी.पी. कोटनाला की पत्नी निर्मला कोटनाला ने किया। इस अवसर पर स्टोर संचालक विकास अग्रवाल ने किफायती स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।

दवाइंडिया जेनेरिक फार्मेसी का उद्देश्य ब्रांडेड दवाओं के विकल्प के रूप में जेनेरिक दवाओं के माध्यम से लोगों को अपेक्षाकृत कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम करना है। दवाओं की कीमतों में बचत से मरीजों और उनके परिवारों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम करने में मदद मिल सकती है।

डॉक्टर लेन में स्टोर खुलने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को दवाओं की खरीदारी के लिए एक नया विकल्प मिला है। स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते खर्च के बीच किफायती दवाओं की उपलब्धता को आमजन के लिए राहतकारी पहल माना जा रहा है।

स्टोर के शुभारंभ के साथ संचालकों ने बेहतर स्वास्थ्य और किफायती चिकित्सा सुविधा की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।

दवाइंडिया जेनेरिक फार्मेसी का नया स्टोर काशीपुर के डॉक्टर लेन में मुल्तानी मोड़ के निकट स्थित है।

Check Also

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, एससी-एसटी एक्ट के आरोपों पर अदालत का फैसला

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (19 अक्टूबर 2026) देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-