Breaking News

काशीपुर : टेंपो बाइक भिड़ंत में वृद्ध की मौत तीन घायल एक गंभीर

काशीपुर । टेंपो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो। घायलों में बाइक सवार युवक की हालत गंभीर है उसे राजकीय चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

 आज सुबह ग्राम फिरोजपुर निवासी कांग्रेस नेता जय सिंह गौतम का पुत्र आशीष बाइक से दूध लेकर घर जा रहा था कि फिरोजपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित टेंपो  बाइक से भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो पलट गया और उसमें बैठे 6 2 वर्षीय ओमप्रकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टेंपो सवार भगवान दास व प्रेमपाल घायल हो गए। बाइक सवार आशीष इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ और पैर में फ्रेक्चर बताया जा रहा है। उसे राजकीय चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-