Breaking News

चंपावत गैस एजेंसी मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आत्महत्या की आशंका, दबाव व मानसिक तनाव की चर्चा, काशीपुर में गैस एजेंसी पर लगा ताला

@शब्द दूत ब्यूरो (06 अप्रैल 2026)

चम्पावत। जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक गैस एजेंसी में कार्यरत मैनेजर ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों सहित स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी का संचालन होता है। पुलिस के अनुसार, रविवार की रात गैस एजेंसी के प्रबंधक 55 वर्षीय दयाल रावत ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

काशीपुर में कुमांऊ मंडल विकास निगम की गैस एजेंसी पर लगा नोटिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर मानसिक तनाव और व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उधर आज कुमांऊ मंडल विकास निगम की गैस एजेसियां बंद हैं। कल से काम सुचारू रूप से होगा। वहीं गैस एजेंसी से जुड़े लोगों ने इंडियन आयल कार्पोरेशन से मांग की है कि गैस बुकिंग के नियमों में कुछ शिथिलता बरती जाये ताकि गैस वितरण में आसानी हो और कर्मचारियों तथा उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाई: गृह सचिव शैलेश बगोली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 जून 2026) देहरादून। हेमकुंड साहिब यात्रा के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-