Breaking News

रामनगर : कार्बेट पार्क रेंज में हथिनी की मौत से हड़कंप

@नितेश जोशी की रिपोर्ट 

रामनगर। कॉर्बेट नेशनल पार्क की झिरना रेंज मे एक  हथिनी  की हुई मौत के बाद पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया। विभाग के अधिकारी हाथी की मौत आपसी संघर्ष में होना बता रहे हैं। वही विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने हमलावर हाथी की खोजबीन के लिए गश्त भी शुरू कर दी है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज के रेंजर प्रशांत हिंदवान ने बताया कि शुक्रवार की सुबह रेंज के कर्मचारी गश्त कर रहे थे इसी बीच कर्मचारियों को धारा समाधि बीट के समीप स्थित स्रोत के पास एक मादा हाथी का शव बरामद हुआ जिसकी सूचना कर्मचारियों ने तत्काल अधिकारियों को दी उन्होंने बताया कि मृत हाथी व्यस्क है तथा उसकी मौत नर हाथी से आपसी संघर्ष में होना प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है।

घटना की जानकारी पर पार्क निदेशक राहुल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हाथी की मौत के संबंध में कर्मचारियों से जानकारी ली। वही पशु चिकित्सक दुष्यंत द्वारा मृत हाथी के शव का पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई के बाद कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों की मौजूदगी में हाथी के शव को नष्ट करने की कार्रवाई की गई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-