Breaking News

काशीपुर :विद्युत विभाग की लापरवाही या नाकारापन से किसी बड़े हादसे का इंतजार? लंबे समय से जर्जर विद्युत पोल कभी भी गिर सकता है, देखिए वीडियो खतरे में नागरिकों की जान

@शब्द दूत ब्यूरो (20 सितंबर 2025)

काशीपुर। कटोराताल मौहल्ले में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। संतोषी माता मंदिर के पास एक मकान के सामने बिजली के तारों से लदा खंभा किसी भी समय बड़ा हादसा करा सकता है। वीडियो देखकर आपका भी दिल दहल उठेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विभाग से शिकायत करने के बावजूद अब तक खंभे को बदला नहीं गया है। निवासियों का आरोप है कि अधिकारी शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। लोगों का कहना है कि बिजली का बिल तो समय पर वसूला जाता है, लेकिन बदले में उन्हें मौत के मुहाने पर खड़ा किया जा रहा है।

मौहल्लेवासी डर और आशंका के बीच जीने को मजबूर हैं तथा मांग कर रहे हैं कि विभाग तत्काल खंभे को बदलकर खतरे को टाले।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आधी रात पीएम मोदी का बड़ा संदेश, पेपर लीक पर सख्त कानून का ऐलान; 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026) नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-