Breaking News
.

काशीपुर :पुलिस ने 480 प्रतिबंधित कैप्सूल और बाइक के साथ तस्कर दबोचा

@शब्द दूत ब्यूरो (05 सितंबर 2025)

काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को 480 प्रतिबंधित कैप्सूल और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक बीती 4 सितंबर की रात  रेलवे फाटक, टांडा उज्जैन–खड़कपुर देवीपुरा रोड पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने मोहम्मद शाकिब अंसारी (39 वर्ष) पुत्र मोहम्मद सरीफ अंसारी निवासी थाना साबिक, काशीपुर को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 480 प्रतिबंधित कैप्सूल (Paracetamol Dicyclomine Hydrochloride & Tramadol Hydrochloride) तथा एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी को धारा 8/22/60 NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज (FIR No. 377/2025) किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर, उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी, उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी, कांस्टेबल सुभाष कुमार ,प्रेम सिंह कनवाल, कांस्टेबल सचिन चौधरी शामिल है।

Check Also

वीआईपी कार्यक्रमों में मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार: सुरक्षा के नाम पर पत्रकारिता का अपमान कब तक?बड़ा सवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अक्टूबर 2026) आमंत्रित करने के बाद कवरेज …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-