Breaking News
.

बिग ब्रेकिंग :गुस्साई भीड़ ने मंत्री और विधायक पर लाठी डंडों से किया हमला एक किलोमीटर तक दौड़ाया दोनों को, देखिए वीडियो

भीड़ ने पहले स्थानीय पत्रकार और विधायक कृष्ण मुरारी को घेर लिया। लाठी-डंडे निकालकर ले आए। गांव वालों का कहना था कि ‘विधायक के कहने पर ही घटना के दिन उन लोगों ने जाम को हटाया था, आज तक सही मुआवजा नहीं मिला।’

@शब्द दूत ब्यूरो (27 अगस्त 2025)

नालंदा।  ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर दोनों को दौड़ाया। करीब 1 किलोमीटर भागकर दोनों ने अपनी जान बचाई।

23 अगस्त को पटना के फतुहा में हिलसा के 9 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई थी। विधायक और मंत्री परिवार से मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के थोड़ी देर बाद वे वहां से लौटने लगे।

गांव वालों ने उन्हें कुछ देर और रुकने को कहा। मंत्री ने कहा कि ‘सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात हो गई है, उन्हें आगे के कार्यक्रम में जाना है।’ इस पर ग्रामीण नाराज हो गए।

भीड़ ने पहले स्थानीय पत्रकार और विधायक कृष्ण मुरारी को घेर लिया। लाठी-डंडे निकालकर ले आए। गांव वालों का कहना था कि ‘विधायक के कहने पर ही घटना के दिन उन लोगों ने जाम को हटाया था, आज तक सही मुआवजा नहीं मिला।’

ग्रामीण ये कहते हुए उग्र हो गए। इसके बाद विधायक और मंत्री पर हमला कर दिया। जिसके बाद मंत्री और विधायक करीब गांव से एक किलोमीटर भाग कर जान बचाई।

घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल आ गई और आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने के प्रयास में जुट गई है।

Check Also

 स्पीकर ओम बिरला का बड़ा खुलासा: पीएम मोदी के साथ संसद में कुछ अप्रत्याशित हो जाता, इसलिए आने को मना किया था सदन में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) नई दिल्ली।  लोकसभा अध्यक्ष ओम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-