Breaking News

काशीपुर : नहीं हुई वापस आयुष्मान घोटाले में शामिल अस्पतालों के विरूद्ध दर्ज एफआईआर, विवेचना जारी

काशीपुर । अटल आयुष्मान योजना के फर्जीवाड़े में काशीपुर कोतवाली में विवेचना जारी है। जबकि 28 सितंबर को अटल आयुष्मान योजना अध्यक्ष राज्य स्वास्थ्य अभिकरण दिलीप कुमार कोटिया  ने पुलिस मुख्यालय देहरादून को एक  इस घोटाले में शामिल सभी एफआईआर निरस्त करने के लिए एक पत्र दिया था।

बता दें कि अटल आयुष्मान योजना में ऊधमसिंह नगर के आठ अस्पतालों पर फर्जीवाड़ा कर योजना में लाखों रुपये का घोटाला किया था जिस पर राज्य स्वास्थ्य अभिकरण अटल आयुष्मान योजना की ओर से इन सभी अस्पतालों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। यही नहीं सबसे लंबी एफआईआर का रिकॉर्ड भी इस मामले में कायम होने का दावा किया गया। जब राज्य स्वास्थ्य अभिकरण ने यह कहते हुए कि घोटाले में शामिल अस्पतालों ने जुर्मानास्वरूप सारी रकम जमा करा दी है इसलिए उनके विरुद्ध एफआईआर वापस ली जाये। शब्द दूत इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित कर चुका है। ये है खबर का लिंक 

बड़ी खबर :ऊधमसिंह नगर के अस्पतालों के विरूद्ध अटल आयुष्मान घोटाले की एफआईआर वापस होगी

इस पत्र को दो माह हो चुके हैं। लेकिन इस मामले में में विवेचना अभी भी जारी है। एएसपी डा जगदीश चन्द्र ने बताया कि कि अभियोग पंजीकृत होने के बाद न्यायालय से ही एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस मुख्यालय से अभी तक एफआईआर वापस लेने का कोई आदेश नहीं मिला है। इसलिए अभियोग के तहत विवेचना अभी रोकी नहीं जा सकती।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एस आई आर नोटिस से घबराने की जरूरत नहीं, पात्र मतदाता का नाम हर हाल में रहेगा: एडीएम नैनीताल विवेक राय से संपादक विनोद भगत ने की खास बातचीत देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @विनोद भगत नैनीताल। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाताओं को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-