Breaking News
.

पीएम मोदी की तस्वीर लगाकर आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, आरोपी पर मुकदमा दर्ज हुआ

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, इस तरह की हरकत को गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा जाता है, क्योंकि सरकारी प्रमाण पत्र में भ्रामक जानकारी या किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर का इस्तेमाल करना कानूनन दंडनीय है।

@शब्द दूत ब्यूरो (21 अगस्त 2025)

बेगूसराय। जिले के चेरिया बरियारपुर अंचल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर आवासीय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। प्रशासन के संज्ञान में मामला आते ही गंभीरता से जांच की गई और आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, चेरिया बरियारपुर अंचल के कार्यपालक सहायक पल्लवी कुमारी ने इस मामले में पबड़ा निवासी शिवराज कुमार (पिता – शुभाष कुमार, ग्राम – पबड़ा, वार्ड नंबर – 01, थाना – चेरिया बरियारपुर) पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि शिवराज कुमार ने 7 जुलाई 2025 को सरकारी वेबसाइट पर आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन किया था। आवेदन में आवेदक की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा दी गई, जबकि नाम और पता खुद का दर्ज कराया गया।

अंचल अधिकारी कार्यालय की जांच में यह मामला उजागर हुआ। जांच के बाद कार्यपालक सहायक ने स्पष्ट किया कि यह कार्य न केवल फर्जीवाड़ा है बल्कि सरकारी प्रक्रिया का दुरुपयोग भी है। इसी आधार पर सुसंगत धाराओं में मंझौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, इस तरह की हरकत को गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा जाता है, क्योंकि सरकारी प्रमाण पत्र में भ्रामक जानकारी या किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर का इस्तेमाल करना कानूनन दंडनीय है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने यह कदम जानबूझकर उठाया या फिर किसी अन्य कारण से प्रधानमंत्री की तस्वीर अपलोड की गई। स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे सरकारी प्रणाली के साथ खिलवाड़ करार दे रहे हैं।

Check Also

 स्पीकर ओम बिरला का बड़ा खुलासा: पीएम मोदी के साथ संसद में कुछ अप्रत्याशित हो जाता, इसलिए आने को मना किया था सदन में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) नई दिल्ली।  लोकसभा अध्यक्ष ओम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-