Breaking News

काशीपुर: गाय के साथ दुष्कर्म करते हुये युवक का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश, पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग

@शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2025)

काशीपुर। काशीपुर के मोहल्ला लाहौरियान में एक अत्यंत अमानवीय और विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति पर गौमाता के साथ क्रूरता और बलात्कार जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले को लेकर “बलदेव धाम फाउंडेशन (ट्रस्ट)” के सदस्यों द्वारा कोतवाली काशीपुर में लिखित शिकायत दी गई है।

शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार सैनी के अनुसार, यह घटना 10 जुलाई की मध्य रात्रि को घटी जब मोहल्ला लाहौरियान स्थित माँ मनसा देवी मंदिर के पास स्व विकास शर्मा उर्फ खुट्टू  के घर के सामने एक गाय विश्राम कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि उसी समय एक युवक वहां पहुंचा और गाय के साथ पहले क्रूरता एवं फिर कथित बलात्कार किया। गाय की पीड़ा देखकर अन्य मवेशी भी वहां जमा हो गए और आरोपी युवक वहां से फरार हो गया।

इस घटना से आक्रोश में आकर हिंदू संगठनों के लोग कोतवाली पहुंचे और कोतवाल अमर चंद शर्मा को तहरीर सौंपकर आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली है। संगठन ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में संगठन के प्रमुख हस्ताक्षरों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के नाम भी दर्ज हैं, जिन्होंने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है।

इस घटना ने नगर में रोष का माहौल उत्पन्न कर दिया है और लोग प्रशासन से शीघ्र न्याय की अपेक्षा कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-