Breaking News

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में बड़ा हादसा :चार मंजिला इमारत ढही, 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका,राहत कार्य जारी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (12 जुलाई 2025)

दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके की जनता मजदूर कॉलोनी में शनिवार सुबह एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब इमारत में कई लोग मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

फायर विभाग सूत्रों के मुताबिक, गली नंबर 5, जनता कॉलोनी, सीलमपुर में 4 मंजिला इमारत गिरी है। यह एक मकान था जो 30-35 गज में बना हुआ था।अब तक मलबे से 3-4 लोगों को निकाला जा चुका है और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल, कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है, जिनके रेस्क्यू के लिए काम जारी है। फायर विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य चल रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-