Breaking News

काशीपुर :पुलिस ने नगर में निकाली विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ नशे के विरुद्ध शपथ दिलाकर जन जागरूकता रैली, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2025)

काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने आज यहाँ नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली। रैली सायं छह बजे कोतवाली परिसर से आरंभ हुई। रैली का नेतृत्व सीओ दीपक कुमार व कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

रैली कोतवाली से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची। जहां सी ओ दीपक कुमार ने रैली में शामिल लोगों को नशा न करने व समाज में नशे के कुप्रभावों का जिक्र करते हुए शपथ दिलाई। महाराणा प्रताप चौक से रैली मुख्य बाजार से होते हुए मौ किला पहुंची और वहां से मौहल्ला अल्लीखां से शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कोतवाली पहुंची।

रैली में खालसा फाऊंडेशन के जगमोहन सिंह बंटी, पार्षद अब्दुल कादिर , वैशाली गुप्ता व सीमा सागर समेत पुलिस के निरीक्षक गण, सीपीयू प्रभारी, सिपाही व आम जनता तथा विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-