Breaking News

ब्रेकिंग :नेपाल में 5.5 तीव्रता का भूकंप, उत्तर भारत में भी महसूस हुए हल्के झटके

@शब्द दूत डेस्क, (04 अप्रैल, 2025)

नेपाल में शाम सात बजकर 52 मिनट 53 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 5.0 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस भूकंप के केंद्र की गहराई 20 किलोमीटर नीचे जमीन के अंदर थी।

जानकारी के मुताबिक, इसका असर उत्तर भारत में भी दिखा है, जहां हल्के झटके महसूस किए गए। इससे पहले बंगाल की खाड़ी में शाम पांच बजकर 50 मिनट पर 4.2 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे।

भले ही शुक्रवार को आए भूकंप का केंद्र नेपाल रहा हो लेकिन इस का असर बिहार, उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक में नजर आया। भूकंप के झटके से दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार भी हिल गए। हालांकि ये झटके काफी हल्के थे, जिससे ज्यादा संख्या में लोगों को ये महसूस नहीं हुआ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मौसम का यू-टर्न: तेज आंधी-बारिश से 18 मौतें, पहाड़ों में बर्फबारी से लौटी ठंड

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 अप्रैल 2026) अप्रैल की शुरुआत में बदले …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-