Breaking News

खास खबर :16 मार्च से 15 मई तक रामनगर काशीपुर के बीच ट्रेन संचालन निरस्त रहेगा

प्रतीकात्मक चित्र 

@शब्द दूत ब्यूरो( 13 मार्च 2025)

काशीपुर। रामनगर काशीपुर के बीच 16 मार्च से ट्रेन संचालन को लेकर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर की ओर से परिवर्तन की जानकारी दी गई है।

रेलवे की ओर से बताया गया है कि काशीपुर रामनगर के बीच मेंटनेंस का कार्य चलने के दौरान 16 मार्च से 15 मई तक प्रतिदिन प्रातः 10.50 बजे से सायं 3.10 तक यातायात तथा पावर ब्लाक दिया जायेगा।

इस कार्य के चलते रामनगर काशीपुर के बीच ट्रेन संख्या 65301  16 मार्च से 15 मई तक  निरस्त रहेगी। वहीं गाड़ी सं० 65306 रामनगर से काशीपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

 

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-