Breaking News

काशीपुर : पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी के निवास पर महिला होल्यारों की होली बैठक में बरसे गीत और संगीत के रंग

@शब्द दूत ब्यूरो(13 मार्च 2025)

काशीपुर। होली की बयार में जहां पुरुष होलियार अपनी बैठकी होली में गायन में व्यस्त हैं वहीं महिला सशक्तिकरण के इस दौर में महिला होलियार भी इसमें पीछे नहीं हैं। इसी कड़ी में महिला होल्यार श्रीमति विनीता जोशी पत्नी प्रकाश चन्द्र जोशी पूर्व जिला समाज कल्याण अथिकारी के मौहल्ला कटोराताल स्थित आवास गौरव कुंज में बैठकी होली का आयोजन किया गया, जिसमें महिला होल्यारों ने गायन-वादन और नृत्य के अनूठे संगम से समां बांध दिया।

बैठकी होली की शुरुआत विनीता जोशी ने “होली अम्बे के घर आज “गाकर की जिस पर उत्साही अन्य महिला होल्यारों ने भाग लिया, इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अंजू पंत ने ” केसरिया रंग किसने डाला “होली गीत गाया। बीच बीच में होली हैभई होली है,रंग बिरंगी होली है के स्वर गूंजते रहे। जैसे ही बीना जोशी ने “मलत मलत नैना लाल भये”हो गीत गया, बैठकी होली में समां बंध गया।

इसके बाद “होली की आगई बहार, आंगन में आये रंगों की बहार” , “अजब होली खेलें गजब होली खेलें”, “दईया मैने कछुना ना कही” ऐसी ही अनेक होली गाकर महिला होल्यारों ने बैठकी होली को संगीत के सुरों में पिरोकर रंगों से रंगमयी माहौल में बदल दिया।

महिलाओं की इस रंगभरी बैठकी होली में चम्पा जोशी,शोभा पंत,कमला पंत,रमा मिश्रा,जया पंत,रिचा पंत,मंजू पंत,ममता जोशी,भावना जोशी,हिमानी जोशी,गीता पाठक,पारुल जोशी,शोभना जोशी,रश्मी जोशी,गीतिका पंत अनिका,मायरा,मुक्कू आदि अनेक महिला होल्यार उपस्थित थीं बैठकी होली का मुख्य आकर्षण होल्यार अंजू पंत का नृत्य रहा।

Check Also

बिग ब्रेकिंग :भारत के इतिहास का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन,अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के ठिकाने ध्वस्त, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 अप्रैल 2025) अहमदाबाद।  अहमदाबाद नगर निगम ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-