Breaking News

काशीपुर: उर्वशी दत्त बाली भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेंगी, कजाकिस्तान में 15 जून से होगी पांच दिवसीय प्रतियोगिता

@शब्द दूत ब्यूरो (06 मार्च 2025)

काशीपुर। महापौर दीपक बाली की पत्नी उर्वशी दत्त बाली का चयन मिसेज इंटरनेशनल सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 15 जून से कजाकिस्तान में होने वाली अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में वह भारत की ओर से भाग लेंगी। खास बात यह है कि प्रतियोगिता के निर्णायक जाने माने फिल्म अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान होंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले श्रीमती उर्वशी दत्त बाली राजस्थान के जयपुर में 19 दिसंबर 2024 को हुई सौंदर्य प्रतियोगिता में रैंप पर चलकर क्राउन जीत चुकी हैं। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का चयन केवल शारीरिक सुंदरता के आधार पर ही नहीं होता यहां प्रतिभागियों की पारिवारिक दायित्व के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धि को भी आधार बनाकर विजेता का चयन किया जाता है।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-